सोनभद्र, सितम्बर 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत रविवार को जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देते हुए एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। धर्मशाला चौराहा से सदर विधायक भूपेश चौबे और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाइक रैली धर्मशाला चौराहा राबर्ट्सगंज से आरंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए लोगों को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। रैली का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। महिला पुलिसकर्मियों की तरफ से निकाली गई यह रैली समाज के हर वर्ग के लिए एक प्रेरणास्रोत बनी और संदेश दिया कि महिलाएं न केवल सुरक्षा...