फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 25 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मिलेट्री हॉस्पिटल फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल मनीष पांडेय के निर्देशन में बुधवार को महिला पुलिस कांसटेबल के लिए स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान दिए गए। मिलेट्री हॉस्पिटल की डॉक्टर मेजर गरिमा त्रिपाठी, शीना ने स्वस्थ नारी सशक्त अभियान पर विशेष थीम के तहत स्वास्थ्य को कैसे बेहतर रखें इस पर उपयोगी जानकारी दी। चिकित्सा विशेषज्ञों ने व्याख्यान में पुलिस बल में कार्यरत महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के अनुरूप कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर जानकारी दी। स्तन और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग पर डॉक्टरों ने शुरुआती लक्षणों के बारे में जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कहा कि महिलाओं के सामने सबसे बड़ी दिक्कत एनीमियां की रहती है इस पर ध्यान देने की जरूरत है। निवारक उपायंो को करते हुए अपनी ऊर्जा औ...