उन्नाव, दिसम्बर 8 -- गंजमुरादाबाद। मार्ग दुर्घटना में घायल मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बांगरमऊ क्षेत्र के गांव गहरपुरवा निवासी कमलेश पुत्र राधेश्याम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे उसकी पत्नी सरोजनी नौ वर्षीय बेटे प्रिंस के साथ लखनऊ जाने के लिए गांव के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पहुंची थीं। तभी एक बाइक सवार महिला ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल प्रिंस को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां तीन दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता का आरोप है कि बाइक सवार महिला पुलिसकर्मी थी। उन्होंने उसकी ब...