कटिहार, फरवरी 20 -- कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के मखदमपुर पंचायत स्थित आपरूपी शिव धाम में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पहलवान सीमा कुमारी, आदित्य प्रिया और रूपा कुमारी ने दंगल का दांव पेंच दिखाकर दशकों का खूब मनोरंजन किया। सीता कुमारी तथा सपना कुमारी से हुआ मुकाबले में सीमा कुमारी भागलपुर ने बांका की मनीषा कुमारी को पराजित किया। इधर दूसरे मुकाबले में उतर प्रदेश की आदित्य प्रिया को खगड़िया की सीता कुमारी ने पराजित किया। इधर बरारी के रूपेश कुमार शिवम कुमार के कांटे की टक्कर में रूपेश विजेता घोषित हुए। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को आयोजित की गई। फाइल मुकाबला खगड़िया की सीता कुमारी और बांका की मनीषा कुमारी के बीच हुआ। काटे की टक्कर में सीता विजयी घोषित हुए। उत्तर प्रदेश की आदित्य प्रिया और भागलपुर की सीमा कुमा...