नोएडा, अक्टूबर 16 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बीटा दो कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला पर जबरन तरीके से मकान पर कब्जा करने का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। बीटा दो कोतवाली पुलिस के मुताबिक पार्क व्यू निम्बस दो सोसाइटी में संजीव शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। संजीव शर्मा ने न्यायालय को बताया कि उन्होंने दिल्ली निवासी महिला मनीषा सिंह से सेक्टर बीटा दो में दो करोड़ बीस लाख रुपये में एक मकान खरीदा था। महिला ने बाइस लाख रुपये का चेक टोकन मनी के रूप में दे दिया। इसके बाद मनीषा उन्हें लेकर दोबारा मकान पर पहुंची तो मकान का ताला तोड़कर कब्जा किया हुआ था। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि जिस महिला ने कब्जा किया, वह मकान की पूर्व विक्रेता नागेश्वरी देवी की बेटी मंजू है। मनीषा ने खरीदार...