पडरौना, सितम्बर 22 -- कुशीनगर। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष वृंदा प्रजापति को पार्टी हाईकमान ने महिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उन्हें इस पद के साथ बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की योजनाओं एवं विचारधारा के प्रचार-प्रसार और महिला शक्ति को संगठित करने के लिए यह दायित्व सौंपा गया है। यह जानकारी स्वयं वृंदा प्रजापति ने दी। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने उन्हें मनोनयन पत्र भेजा है, जिसमें वृंदा की नियुक्ति 139-रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए होना बताया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.