समस्तीपुर, फरवरी 16 -- समस्तीपुर, निप्र। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में एक महिला ने ससुरालवालों द्वारा जानलेवा हमला कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की पहचान 31 वर्षीय प्रेरणा प्रिया के रूप में हुई है, जो पोखरैरा गांव के वार्ड 2 की रहने वाली है। इधर घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार किया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि करीब आठ साल पहले उसकी शादी सुमन प्रसाद सिंह के बेटे ऋतुराज सिंह से हुई थी। लेकिन शादी के डेढ़ साल बाद ही उसके पति की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से ही महिला को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति की मौत के बाद ससुराल के लोग उसे घर और संपत्ति से बेदखल करने की कोशिश कर रहे है। सास, सस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.