नई दिल्ली, मई 25 -- दिल्ली पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने संबंध रखने से इनकार कर दिया तो उसने उसके पति को मार डाला। घटना के बाद आरोपी दिल्ली छोड़कर फरार हो गया था। आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने रविवार को बताया कि दिल्ली में एक दंपति पर कथित तौर पर हमला कर पति की हत्या करने और पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने वाले आदमी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली के मूल निवासी अखिलेश को किशनगढ़ थाना और दक्षिण-पश्चिम जिले के विशेष सेल की एक संयुक्त टीम ने उसे खोज निकाला। रायबरेली और महाराजगंज में कई जगह छापेमारी करने के बाद उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी। पुलिस ने बताया कि 21 मई की रात को 45 साल के अशोक कुमार की दक्षिणी दिल्ली के कटवारिया सराय में उनके घर में...