धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता सरायढेला निवासी बिट्टू सिंह नामक युवक पर उसकी महिला रिश्तेदार ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। महिला ने बताया कि कोलाकुसमा निवासी बिट्टू सिंह 15 मार्च को उनके घर आया और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए गलत नीयत से उनके कपड़े फाड़ दिए। उनके साथ वह दुष्कर्म करना चाहता है। मुहल्ले वाले जुटे तो वह भाग गया। 16 मार्च को भी जब पति घर पर नहीं थे तो बिट्टू दोबारा आया और उन्हें गाली-गलौज की। आसपास के लोग आए तो वह फिर चला गया। महिला ने आरोप लगाया कि बिट्टू पहले भी शरीरिक संबंध बनाने का कई बार दबाव डाल चुका है। इसकी शिकायत उन्होंने सरायढेला थाना और धनबाद महिला थाना में कर चुकी हैं। वह थाना से बांड भर कर छूटा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.