उन्नाव, जनवरी 12 -- पुरवा। महिला ने सीओ को शिकायती पत्र देकर मारपीट करने व रखी गुमटी को जला देने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है। निद्धाखेड़ा गांव की रहने वाली पीड़िता प्रभुदेई के मुताबिक वह एक गरीब व असहाय महिला है। वह गुजर बसर के लिए नहर पटरी पर लकड़ी की गुमटी में दुकान रखकर अपना भरण पोषण करती है। कुछ दिनों पहले गांव के ही आरोपितों से कहासुनी हो गई थी। जिस पर उसे अकेला पाकर आरोपितों ने गालियां देकर बदसलूकी कर मारा पीटा और उसकी दुकान जला देने की धमकी देकर चले गए। रविवार रात आरोपितों ने गुमटी, बेंच तथा अन्य सामान संग दुकान में आग लगा दी। जिससे दुकान में रखे 5 सौ रुपये भी जल गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.