काशीपुर, फरवरी 14 -- काशीपुर, संवाददाता। एक महिला किरायेदार ने मकान मालिक पर अश्लील हरकतें, छेड़छाड़ व विरोध करने पर उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पर कुछ दिन पहले सीएससी संचालक ने भी फोटो स्टेट के पैसे न देने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। बिजनौर क्षेत्र निवासी एक महिला ने आईटीआई कोतवाली को तहरीर देकर कहा कि उसका पति महुआखेड़ा गंज में एक फैक्ट्री में काम करता है। वह अपने परिवार के साथ पैगा चौकी के एक मकान में किराये पर रह रही है। वह एक फैक्ट्री में दिन की ड्यूटी करती है। महिला ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से उसका मकान मालिक उसे अकेला देख कर बदनीयती से उसके कमरे में घुस कर उसके साथ अश्लील हरकतें तथा छेड़खानी करता है। जिसका विरोध करने पर उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.