गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम में रहने वाली महिला ने अपने भाई, भाभी व उसकी महिला मित्र पर चोरी का केस दर्ज कराया। आरोप है कि सोने का हार, चेन व कीमती गहने, नकदी उठा ले गए। पुलिस आरोप के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इंद्रदेव की पत्नी इंद्रावती पटेल ने केस दर्ज कराया। इंद्रावती पटेल ने पुलिस को बताया कि 15 मार्च की सुबह बेटा विपिन पटेल दुकान पर चला गया। इसी बीच भाई प्रेमजीत, उसकी पत्नी व महिला मित्र पूजा देशी ने मिलकर मेरे कमरे में चोरी कर ली। सोने का एक हार, सोने का लटकन, तीन जोड़ी सोने का झुमका, दो सोने की अंगूठी, पाजेब, पायल, चेन व तीन हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सीसीटीवी कैमरे में कमरे की ओर जाते हुए लोग नजर भी आ रहे हैं। पहले तो घर का मामला होने की वजह से लोगों से अपना सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.