फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। न्यू भारत कॉलोनी में सोमवार शाम एक महिला ने अपने 14 वर्षीय बेटे को जहर देकर हत्या कर दी। फिर खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी पहचान मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर निवासी 45 वर्षीय विमला देवी और 14 वर्षीय बेटे कृष्णा के रूप में हुई है। खेड़ीपुल थाना की पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। पुलिस ने मृतका की बेटी और दामाद को सूचना दी है। इस घटना की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार दोनों मां-बेटा न्यू भारत कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। उनके पति की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है और दोनों किसी दूसरे शहर में रहते हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया कि विमला दूसरों के घरों में काम करके अपने बेटे का पालन-पोषण कर रही थी। पड़ोसिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.