नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पांच दिन पहले आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जब पूरा देश महिलाओं के संघर्ष और जज्बे को सलाम कर रहा था तभी दिल्ली में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली। दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र के मोलड़बंद इलाके में हुई इस दर्दनाक घटना का कारण आर्थिक तंग को बताया जा रहा है। सबसे हैरानी की बात यह कि पांच दिनों तक मां-बेटियों के शव एक कमरे में सड़ते रहे और पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। किसी ने उनके बारे में जानने की कोशिश तक नहीं की। शव जब सड़ने लगे और बदबू घर के बाहर आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। महिला के पति की कुछ महीने पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद से परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.