उन्नाव, मई 18 -- चकलवंशी। महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फंदे पर लटक जान देने का प्रयास किया। आसीवन थाना क्षेत्र के गौराकला गांव के रहने वाले जयपाल की पत्नी सरिता ने शुक्रवार रात देर रात किसी बात से आहत होकर पंखे के हुक में रस्सी का फंदा डाल कर फांसी लगा ली। तभी परिजनों ने देख लिया और रस्सी काट कर नीचे उतारा। मगर तब तक वह गंभीर रुप से घायल हो गई थी। परिजन उसे लेकर मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.