पीलीभीत, मई 31 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पुत्र हरियाणा में रहकर मजदूरी करते हैं। वह अपनी पुत्रवधू साथ रहती हैं। 29 मई की रात लगभग 1:30 बजे नाबालिग पुत्र एवं पुत्रवधू के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि शराब के नशे में पुलिसकर्मियों ने उसके घर में घुसकर गाली गलौज कर उसके पुत्रों के बारे में जानकारी की। बताया कि वह हरियाणा में रहकर मजदूरी पर गन्ने की छिलाई कर रहे हैं। आरोप है उसके बाद भी हाथ पकड़कर एक दरोगा ने छेड़छाड़ कर उसको कमरे की तरफ खीचा। विरोध करने पर अश्लील गालियां दी। इस दौरान साथ मौजूद दूसरे दरोगा ने मुश्किल छुड़ाया।पीड़िता ने मामले में पुलिस क्षेत्राधिकार से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल सतेंद्र कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.