हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- हल्द्वानी। वनभूलपुरा निवासी एक महिला ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में महिला के पति समेत कुल आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में महिला ने लिखा कि अगस्त 2024 में उसकी शादी नदीम सिद्दीकी निवासी काशीपुर, यूएस नगर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से कम दहेज लाने का ताना देकर नदीम पत्नी के साथ मारपीट करता है। महिला का कहना है कि पांच लाख रुपये नकद और एक कार की मांग पूरी करने के बाद ही उसका पति उसे घर में रखने की बात कहता है। आरोप है कि पति के साथ सास-ससुर, ननद और देवर भी उत्पीड़न करते हैं। एसएचओ सुशील कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर नदीम समेत सास फातमा, ससुर इमरान, तीनों ननद नसरीन, इकरा व फरहीन व नंदोई वसीम और शोएब के खिलाफ दहेज एक्ट में मुकदमा दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.