काशीपुर, मई 22 -- बाजपुर। ग्राम मरियमपुर नंबर-3 निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा था। जिसका मामला न्यायालय में विचारधीन था। महिला ने आरोप लगाया कि न्यायालय में उसके पति ने उसे अपने साथ रखने की बात कही थी, लेकिन उसके बाद भी उसका पति उसे अपने साथ नहीं रख रहा है। महिला ने बताया कि वह अपने ससुराल में रहना चाहती है। इस दौरान महिला ने पुलिस से उसे उसके ससुराल में भिजवाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...