गोरखपुर, दिसम्बर 11 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद उर्फ़ सेमरी टोला की रहने वाली पुनम देवी ने अपने पति अभिमन्यु निषाद के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पुनम देवी द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उनके पति का कई महिलाओं से अवैध संबंध है। विरोध करने पर वह उनके साथ मारपीट करता है और बच्चों सहित उन्हें घर से निकाल चुका है। महिला का आरोप है कि वर्तमान में उनका पति किराये के कमरे में पूजा देवी नामक महिला के साथ रहता है। पुनम देवी का कहना है कि पति और उक्त महिला मिलकर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता चारों बच्चों के साथ मायके में रह रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभिमन्यु निषाद के खिलाफ बीएनएस की धारा 85 एवं 115(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.