लखनऊ, अक्टूबर 7 -- लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी की एक कालोनी निवासी महिला ने पति की पूर्व पत्नी पर इंटरनेट मीडिया पर फोटो पोस्ट कर बदनाम करने, प्रताड़ित और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक उनके पति की पूर्व पत्नी सना खान वर्तमान में नोएडा के लोटस बुलेवर्ड अपार्टमेंट में रहती हैं। आरोप है कि सना खान पिछले कुछ दिनों से उन्हें और रिश्तेदारों को आपत्तिजनक मैसेज भेज रही हैं। वह पति को भी भड़काने की कोशिश करती है। बिना अनुमति फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर उनकी फोटो पोस्ट कर रही हैं और अभद्र टिप्पणी करती हैं। इस वजह से पीड़िता के जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है और मानसिक रूप से वह प्रताड़ित हो रही है। जिससे उसके गर्भ में पल रहा बच्चा भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने पुलिस को फेसबुक पोस्ट के स्क्रीनशा...