गाज़ियाबाद, जुलाई 9 -- लोनी। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कालोनी में बुधवार दोपहर एक महिला ने कमरे की छत पर लगे पंखे में रस्सी से फंदा लगा लिया। परिजन व आस पास के लोगों ने महिला को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संगम विहार कालोनी में रहने वाले चंद्रपाल की पत्नी 42 वर्षीय सीमा ने बुधवार दोपहर डेढ़ बजे कमरे में लगे पंखे में रस्सी से फंदा लगा लिया। महिला को पंखे में लटका देख परिजन ने आस पास के लोगों की मदद से महिला को फंदे से उतारा और निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के जेठ ने ओम प्रकाश ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को परिजन ने गृहक्लेश के चलते महिला द्वारा फंदा लगाने की बात बताई। एसीपी अंकुर विहार ने बताया कि मृतका के शव क...