महाराजगंज, दिसम्बर 18 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म और गर्भ गिराने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी से की गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पड़ोस का एक युवक उसके पति की गैर मौजूदगी में जबरन संबंध स्थापित किया। इससे उसे गर्भ ठहर गया। इसकी जानकारी उसके पति को हुई तो उसके पति ने इसकी शिकायत की। उसके बाद युवक ने दबाव बनाकर गर्भ गिराने के लिए दवा खिला दिया। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। इसकी शिकायत करने पर युवक और उसके घर के लोग गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर सुहेल और एक अन्य महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.