कौशाम्बी, मई 14 -- करारी के किंग नगर की एक दुकान से महिला ने पांच साड़ी मंगलवार को पार कर दी। दुकानदार को पता चला तो उसने महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को महिला का चालान कर दिया। किंग नगर मोहल्ला निवासी सुजीत कुमार ने कपड़ा की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की शाम को एक महिला दुकान पहुंची। साड़ी खरीदने के बाद बहाने कई साड़ियां निकलवाई। इसी बीच मौका पाकर महिला पांच साड़ी समेट कर भागने लगी। दुकानदार को जानकारी हुई तो उसने शोर मचाकर महिला को पकड़ लिया। सूचना पुलिस को दी गई। करारी थाना पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। महिला ने अपनी पहचान संतरा देवी पत्नी कमलेश निवासी पठनपुरवा, संदीपनघाट के रूप में दी। बुधवार को करारी थाना पुलिस ने महिला का चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.