गिरडीह, मई 25 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र स्थित उपरैली कहुवाई निवासी मुद्रिका देवी पिता विजय साव ने गावां थाना में आवेदन देकर अपने पति समेत अन्य सात लोगों पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। महिला का कहना है कि वर्ष 2018 में डडकोल निवासी मुन्ना साव पिता अर्जुन साव के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से इसका विवाह हुआ था। शादी के समय मेरे पिता ने 5 लाख नगद एक बाइक सोने चांदी के जेवरात बर्तन आदि दिए थे। शादी के बाद मुझे एक पुत्र व एक पुत्री भी हुई। तीन वर्षों बाद मेरा पति मुन्ना साव, भैसूर मुकेश साव, देवर टुनटुन कुमार, ससुर अर्जुन साव, सास गीता देवी, ननद रेखा देवी व ननदोसी अर्जुन मण्डल मायके से ढाई लाख रुपये लाने का दवाब मुझ पर बनाने लगे। वहीं बात बात में गाली गलौज मारपीट कर घर से निकाल दिया। लगभग 10 महीने से हम अपने मायके में रह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.