संभल, दिसम्बर 5 -- असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने गांव के तीन युवकों पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता के अनुसार, 2 दिसंबर को वह घर पर अकेली थी, तभी तीन युवक अचानक घर में घुस आए और उसका मुंह दबाकर जबरन कमरे में ले गए। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर धमकियां दीं। चीख-पुकार सुनकर घर लौट रहे पति और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तब जाकर पीड़िता को बचाया जा सका। बताया गया कि आरोपित महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता के पति उसे लेकर थाने पहुंचे और तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। चौकी प्रभारी मढ़न सत्येंद्र सिंह पूनिया ने बताया कि मामला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.