कानपुर, नवम्बर 15 -- कानपुर, संवाददाता। कानपुर विकास प्रधिकरण के बाहर एक महिला ने पड़ोसी पर छेड़खानी का आरोप लगाकर हंगामा किया। लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर महिला ने पड़ोसी को पीट दिया। मौके पर पहुंची स्वरूप नगर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। इस दौरान लोगों ने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डिप्टी पड़ाव निवासी एक महिला ने शनिवार शाम को कानपुर विकास प्रधिकरण के बाहर कार सवार एक व्यक्ति पर छेड़खानी का आरोप लगाकर बीच सड़क पर हंगामा किया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित अधिवक्ता उसका पड़ोसी है। जो अक्सर उसके साथ छेड़खानी करता है। शनिवार को वह काम से केडीए आई थी। इस दौरान आरोपित ने उसका कार से पीछा किया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि महिला से उनका मकान का विवाद चल रहा है। वह अपने काम से केडीए आए थे। जिसकी जानकारी पर महिल...