फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 20 -- फर्रुखाबाद। आवास विकास तिराहे पर आटो पर सवार महिला और चालक के बीच विवाद हो गया। महिला के पास खुले रूपये नहीं थे, जिस पर आटो चालक आसपास की कई दुकानों पर खुले रूपये मांगने गया, लेकिन उसे नहीं मिले। इसी दौरान खुले रुपये को लेकर आटो करीब तीन सौ मीटर आगे निकल गया। इसी बात को लेकर महिला और चालक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि चालक का आरोप है कि महिला ने उसको थप्पड़ जड़ दिया। गुस्साए चालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और मामला शांत किया। बीच सड़क हुए इस हंगामे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.