औरैया, फरवरी 11 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरियन पुरवा में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। गांव निवासी फूलन देवी पत्नी संतोष ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिस पर परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी अछल्दा ले गए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए सैफई भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन चिंतित हैं और महिला के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...