फरीदाबाद, सितम्बर 2 -- पलवल,संवाददाता। कैंप थाना अंतर्गत राजीव नगर में महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पति पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक, 11 जून को अनीता ने अपने भाई सोनू को फोन कर बताया कि उसने अपने पति कमल को किसी अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। उसने फोन पर रोते हुए यह पूरी बात अपने भाई को बताई, जिसकी रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है।सोनू और उसके परिवार के लोगों ने पलवल आकर ससुराल वालों से बात की। उस समय कमल के पिता और अन्य लोगों ने माफी मांग ली, जिसके बाद सोनू ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। 28 जून को सोनू की पत्नी को एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि अनीता ने फंदा लगा लिया है। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.