चम्पावत, जून 29 -- टनकपुर। अज्ञात कारणों से एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने स्वास्थ्य बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती किया। प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह नायकगोठ गांव निवासी एक 24 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार को उप जिला अस्पताल लाए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। डॉ. उमर ने बताया कि विषाक्त पदार्थ में लगने वाला इंजेक्शन क्षेत्र में उपलब्ध नहीं होने से उसे उपचार के लिए खटीमा भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.