लखनऊ, मार्च 29 -- सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में महिला ने बहनोई के खिलाफ धोखाधड़ी और छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपित ने प्लॉट दिलाने के बदले रुपये लिए थे। जिन्हें वापस मांगने पर छेड़छाड़ करने लगा। अर्जुनगंज निवासी महिला के मुताबिक प्रयागराज निवासी बहनोई अक्सर घर आता था। वह दिशा दीप डेवलेपर केनाम से रियल एस्टेट फर्म भी चलाता है। वर्ष 2020 में आरोपित ने बताया कि वह एक नई कॉलोनी बना रहा है। बहनोई की बात सुन कर महिला ने भी प्लॉट के लिए बात की। 35 लाख रुपये टुकड़ों में दिए। इसके बाद भी जमीन नहीं मिली। तकादा करने पर आरोपित ने पहले टाल मटोल की। फिर घर आकर महिला से गलत हरकत करने लगा। बहनोई की हरकतों से परेशान महिला ने सितंबर माह में सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में शिकायत की थी। पुलिस के सामने आरोपी ने समझौता करते हुए रुपये लौटाने की बात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.