हाथरस, फरवरी 6 -- गुरुवार दोपहर को जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष में एक महिला ने कई घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। जहां मरीजों को परेशान किया तो वहीं उनके पर्चे आदि तक फाड़ दिए। बड़ी मुश्किलों के बाद जाकर महिला को इमरजेंसी कक्ष से बाहर निकाला जा सका। गुरुवार दोपहर को जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष में काफी मरीज दवा लेने के लिए आये हुए थे। तो वहीं इस दौरान एक महिला वहां इमरजेंसी कक्ष में पहुंच गई। महिला इमरजेंसी कक्ष में मौजूद मरीजों को परेशान करने लगी। कई मरीजों के पर्चें तक फाड़ दिए गए। मरीजों व उनके तीमामदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सिक्योरिटी गार्ड भी महिला को बाहर कर पाए। पुलिस कर्मियों के हाथ से मेडिकल स्लिप छीनकर फाड़ दी। करीब एक घंटे बाद जाकर महिला को किसी तरह इमरजेंसी कक्ष से बाहर निकाला जा सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...