नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- यूपी के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला किया। पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर कई बार वार किए। वह लहुलूहान हो गया। गंभीर हालत में पति को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने घायल व्यक्ति की पत्नी, उसके बेटे और बहू के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के काशीरामनगर चौकी क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति फर्म में मजदूरी करता है। उसने मझोला थाने में पत्नी, बेटे ओर बहू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में मजदूर ने बताया कि बीते 24 अक्तूबर को रात करीब साढ़े 11 बजे वह घर पर था। आरोप लगाया कि उसी दौरान पत्नी, बेटा और बहू उससे झगड़ा करने लगा। आरोपियों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा और जेब से रुपये छीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.