लखीमपुरखीरी, जनवरी 21 -- धौरहरा तहसील में जालसाजों ने जमीन की स्वामिनी की जगह दूसरी महिला को खड़ा करके उसकी जमीन का बैनामा कर दिया। कुछ दिनों के बाद इसी जमीन का बैनामा दूसरे के नाम फिर कर दिया गया। जबकि जमीन पर महिला काबिज है और गन्ना की फसल खड़ी है। खतौनी में दूसरे का नाम देखकर महिला ने एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने मामले की जांच का आदेश दिया है। क्षेत्र के बम्हौरी गांव में रहने वाली सावित्री देवी ने बताया कि उनके जेठ परमेश्वर ने वर्ष 2023 में दानपत्र के जरिए बसंतापुर-रेहुआ मुख्य मार्ग पर स्थित अपनी नौ डिसमिल जमीन गाटा संख्या 390 उनके नाम की थी। इसके आधार पर खतौनी में जमीन उनके नाम दर्ज हो गई थी। आरोप है कि 20 सितंबर 2023 को किसी दूसरी महिला को रजिस्ट्री कार्यालय में ले जाकर उसे सावित्री देवी बताकर जमीन का बैनामा खानीपुर नकहा निवासी ...