घाटशिला, अक्टूबर 14 -- धालभूमगढ़। झामुमो की ओर से पंडित कांप्लेक्स धालभूमगढ़ में प्रखंड की महिला नेत्रियों के साथ बैठक कर उप विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति पर मंथन किया। बैठक को जिला संयोजक मंडली प्रमुख बाघराय मार्डी व संभावित पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने संबोधित किया। संगठन को मजबूत करने एवं संगठन तथा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। विधानसभा चुनाव में पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा अपने-अपने बूथों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया गया। महिलाओं के बीच सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करने पर विचार रखा गया। बैठक में कहा गया कि विधानसभा क्षेत्र का हर परिवार सरकार की किसी ने किसी योजना का लाभ किसी न किसी माध्यम से ले रहे है। ऐसी जानकारी आप स्वंय भी रखें और आम जनता को भी बताएं। मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.