सोनभद्र, नवम्बर 30 -- सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी ब्लाक के ग्राम निर्माण केन्द्र फरीपान में बनवासी सेवा आश्रम एवं मिशन समृद्धि समर्थित महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत में महिलाओं की भागीदारी तथा उनका नेतृत्व विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान बनवासी सेवा आश्रम की नीरा बहन ने कहा कि 1992 पंचायतीराज संशोधन में पंचायतों में महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व मिला। इसमें 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई और उसके बाद की सरकारों ने आरक्षण की सीमा को बढ़ाने की वकालत की, लेकिन आज भी महिला प्रतिनिधि पंचायतों में रबर स्टांप की तरह काम कर रही हैं। महिलाओं को चाहिए कि उनको मिले अधिकारों का वे भली भांति निर्वहन करें, जिससे समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि आज महिला देश के विभिन्न स्थानों में अपने वर्चस्व का लोहा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.