धनबाद, जून 24 -- बाघमारा। बीसीसीएल के गोबिंदपुर क्षेत्र की दीक्षा महिला मंडल कर्तव्य महिला समिति द्वारा सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से समिति की शशि प्रसाद व सीमा जयसवाल उपस्थित थी। मौके पर कहा गया कि समिति का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्र के बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ साथ समाज का कल्याण करना है। श्रीमती शशि प्रसाद ने सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के भैया बहनों के बीच खेल सामग्री कैरम बोर्ड, शतरंज, लूडो फ्लाइंग डिस्क, फुटबॉल आदि वितरण किया। उन्होंने कहा कि खेलने से तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहता है। कार्यक्रम में कर्तव्य महिला समिति की सदस्य सीमा जयसवाल, अपर्णा शरण, पुष्पा रजक, सुनीता सिंह, माला झा, रतन दत्ता एवं विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या डॉक्टर निशा तिवारी उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.