नई दिल्ली, मार्च 7 -- -- वर्तमान में शाहदरा जिले में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के रूप में लड़ रही हैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई -रजनीश कुमार पाण्डेय- नई दिल्ली। किसी चीज को करने के लिए अगर दृढ़ इच्छा हो और पूरी लगन व ताकत के साथ लग जाएं तो रास्ते अपने आप बन जाते हैं। इस विचार को दिल्ली के शाहदरा जिले में तैनात अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (आईपीएस) नेहा यादव पूरी तरह से चरितार्थ कर रही हैं। सालों पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी महाविद्यालय में अर्थशास्त्र की असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी छोड़कर भ्रष्टाचार के खिलाफ जो जंग उन्होंने छेड़ी थी, आज आईपीएस बनकर उसे वह और ज्यादा दृढ़ता से जारी रखे हुए हैं। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार से आहत होकर प्रोफेसर की नौकरी छोड़ने, यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर आईपीएस बनने व लगातार दृढ़ता से इस जंग में टिके रहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.