शाहजहांपुर, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिवार सेवा संस्था की अध्यक्ष डाक्टर संगीता सेठी द्वारा संचालित स्त्री क्लीनिक की ओर से महिलाओं के लिए निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में महिलाओं मुख्य अतिथि सीएमओ ऑफिस की डा. आशा रानी गुप्त द्वारा करी 150 महिलाओं को रोगानुसार निःशुल्क परामर्श देकर इलाज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को नियमित रूप से साफ सफाई रखने तथा किसी भी समस्याओं के लिए वह स्त्री क्लीनिक पर परामर्श ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि 11 राज्यों में 30 स्त्री क्लीनिक संचालित हो रहे हैं, जिसमें शाहजहांपुर भी शामिल है। इस अवसर पर डॉक्टर संगीता सेठी, डा. मोनिका गुप्ता, डा. लता दीक्षित तथा परामर्श दाता सोनाली सक्सेना मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.