आरा, मार्च 8 -- आरा, एक संवाददाता। शहर के कतीरा स्थित सुधा डेयरी प्रांगण में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुधा से जुड़ी महिला रिटेलरों, समिति से जुड़ी महिलाओं, सुधा से जुड़ी महिला अधिकारियों व कर्मियों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता शाहाबाद दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने की। कार्यक्रम में मुख्य रुप से डेयरी के प्रबंध निदेशक धनंजय कुमार व संघ के अन्य कर्मचारी मौजूद थे। शाहाबाद दुग्ध संघ के प्रबंध निदेशक धनंजय कुमार ने कार्यक्रम में शामिल सभी नारी शक्तियों का आभार प्रकट किया और महिला दिवस की बधाई दी। एमडी ने देश के विकास में महिलाओं को दुग्ध समितियों के माध्यम से, रिटेलरों के माध्यम से संघ से जुड़ने का आह्वान किया। संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पर अपने अधिकारों के प्रति मह...