लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- लखीमपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आठ मार्च को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने आईटीआई परिसर स्थित आडिटोरियम में कार्यक्रम की तैयारी की है। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व अन्य महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...