चक्रधरपुर, मार्च 9 -- मनोहरपुर। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 90 डेज डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत बरंगा पंचायत भवन परिसर में महिला समूह के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें, महिलाओं के घरलू हिंसा, बाल विवाह, मानव तस्करी, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, डायन प्रथा, शिक्षा का अधिकार एवं महत्व, डालसा से मिलने नि:शुल्क सेवाओं, लोक अदालत एवं अन्य कानूनी जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में बरंगा पंचायत की मुखिया ओनामी कोड़ा के साथ मनोहरपुर पीएलवी टीम, महिला समूह के सदस्यगण एवं महिलाएं उपस्थित थीं। मौके पर अशोक महतो, अनिल महतो, मंजू सेवया आदि मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.