देहरादून, मार्च 8 -- विश्व महिला दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित केडीआर फार्म हाउस में शनिवार को जिला युवा कल्याण विभाग देहरादून की ओर से विवेकानंद यूथ अवॉर्ड का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2023 - 24 के कार्यकलापों के आधार पर सराहनीय कार्य करने वाले युवक और महिला मंगल दलों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान युवक मंगल दल तिपरपुर विकासनगर, द्वितीय स्थान युवक मंगल दल चकजोगीवाला डोईवाला, तृतीय स्थान युवक मंगल दल भुड्डी सहसपुर ने प्राप्त किया। महिला मंगल दलों में प्रथम स्थान महिला मंगल दल तौली विकासनगर, द्वितीय स्थान महिला मंगल दल रायवाला, तृतीय स्थान महिला मंगल दल धुलकोट सहसपुर ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड युवा कल्याण विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एनएन पांडे, मधुसूदन नौटियाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। मौके पर जिला युवा कल्याण अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.