आगरा, मार्च 9 -- हैवलॉक मेथाडिस्ट चर्च में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूरे दिन महिला शक्ति ने चर्च का काम संभाला। चर्च का संचालन विनिता सिंह ने और उपदेश प्रिया लाल ने दिए। इस कार्य को चर्च के पादरी एसटी गिल का पूरा सहयोग मिला। इस दौरान महिला सशक्तीकरण पर कुसुम, मार्ग्रेट मिश्रा और पूजा ने संबोधित करते हुए मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रीति थॉमस, सुषमा पॉल, सरोज मसीह, रॉबर्ट, आयरन सुरीन का सहयोग रहा। यह जानकारी चर्च के मीडिया प्रभारी जैकब लाल ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.