फरीदाबाद, मार्च 8 -- पलवल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को बसंतगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित होगा। खेल मंत्री गौरव गौतम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर मंत्री गौरव गौतम महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्घाटन करेंगे। यह मशीन आदित्य गौतम मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद पलवल के सहयोग से लगाई गई है। खेल मंत्री के निजी सचिव ने यह जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.