गुड़गांव, मार्च 7 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम की तरफ से पहली बार महिला दिवस पर बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम देश में अनूठा कार्यक्रम होगा। अपराजिता हमसे है गुरुग्राम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आठ मार्च को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महिला सफाई कर्मचारी ही स्टेज संचालित करेंगी। इसके अलावा महिला सफाई कर्मचारी ही इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देंगी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि पूरा कार्यक्रम महिला सफाई कर्मचारियों के लिए आयोजित किया जा रहा है और पूरा कार्यक्रम का संचालन और प्रस्तुति भी महिला कर्मचारियों द्वारा दी जाएगी। इस कार्यक्रम में निगम की तीन हजार महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी कर्मचारियों ...