चक्रधरपुर, मार्च 8 -- सोनुवा, संवाददाता। जल संरक्षण से ही हम अपनी भविष्य को सुरक्षित कर सकेंगे। यह संकल्प सोनुवा के पोड़ाहाट महिला महासंघ के सदस्यों ने लिया। सोनुवा के निश्चिंतपुर मैदान में शुक्रवार को पोड़ाहाट महिला महासंघ के द्वारा महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर जल संरक्षण पर विशेष परिचर्चा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्र के महिलाओं की मौजूदगी में जल संकट की समस्या और जल संरक्षण के लिए महिलाओं की भागीदारी विषय पर चर्चा किया गया। चक्रधरपुर के भूमि संरक्षण पदाधिकारी लोकेश यादव, सोनुवा सीओ अनुज टेटे, जिला परिषद सदस्य जगदीश नायक, विभिन्न पंचायतों के मुखिया और अन्य अतिथियों ने अपने संबोधन में हमारे जीवन के लिए जल के महत्व के बारे में बताते हुए जल संरक्षण म...