रामपुर, मार्च 9 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। शनिवार को नगर के खण्ड विकास कार्यालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान समूह के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने प्रमाण पत्र वितरित किए। संचालन सहायक विकास अधिकारी आलोक सक्सेना ने किया। वहीं, गांव अलीपुर ठेका स्थित कंपोजिट विद्यालय में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें नारी सम्मान और सशक्तिकरण की शपथ दिलाई गई। इस शपथ के अंतर्गत सभी ने संकल्प लिया कि वह महिला अधिकारों की रक्षा करेंगे। लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने का प्रयास करेंगे और महिलाओं को हर...