अलीगढ़, मार्च 8 -- महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं का किया गया सम्मान फोटो- अलीगढ़। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अलीगढ़ हेल्पलाइन महिला शाखा की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन गांधीपार्क स्थित होटल धीरज पैलेस में सफलता पूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि अनिल देशबंधु, वी. आनंद, मनवीर सिंह, संस्था की अध्यक्षता रश्मि आनंद ने भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 25 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें साध्वी पुनीता चेतन, शीतल सचदेवा, डा. संध्या माहेश्वरी, डॉ. श्रद्धा राठी, रविबाला वार्ष्णेय, स्वानी, डॉ. अंशु सक्सेना, डा. नीलम शर्मा, प्रज्ञा निर्देश, कनिका वार्ष्णेय, रेनुशर्मा,डा. कल्पना बंसल, डा. पायल सिंह आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान कानिका अग्रवाल, मेघ...