मुरादाबाद, मार्च 7 -- सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में मजबूती के साथ अपनी भागीदारी बढ़ा रही महिलाओं को सेहत के मामले में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। मुरादाबाद में 45 फीसदी महिलाएं खून की कमी से पीड़ित हैं। जिसके चलते पोषण संबंधी गंभीर खतरों के साथ ही महिलाओं को हार्ट की बीमारी होने का खतरा भी बढ़ गया है। चिकित्सक महिलाओं की कुल आबादी में तकरीबन आधी महिलाएं खून की कमी से पीड़ित होने का परिदृश्य जाहिर कर रहे हैं। तीन साल पहले जारी हुई नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट इस पर मुहर लगा चुकी है। जिसके मुताबिक मुरादाबाद में 19 से 49 साल की 45 फीसदी महिलाएं खून की कमी यानि एनीमिया से पीड़ित हैं। गायनोकॉलॉजिस्ट डॉ. पूनम सिंह का कहना है कि संतुलित खानपान पर कम ध्यान देने और कम जागरूक होने की वजह से महिलाएं एनीमिया की समस्या से अधिक पीड़ित हो रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.